- Hindi News
- भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक आज
भाजपा के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक आज
अलवर. शहर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष घासीराम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 जनवरी को दोपहर 1 बजे शहर विधानसभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की आनन्दम् गार्डन में होने वाली बैठक के बारे में विचार-विमर्श किया गया। शहर महामंत्री इंदरलाल अग्रवाल ने बताया कि बैठक को अलवर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रेम सिंह बाजौर, जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल, किशनगढ़बास विधायक रामहेत यादव संबोधित करेंगे।
- - -