- Hindi News
- अवैध खनन में चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, पांच गिरफ्तार
अवैध खनन में चार ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, पांच गिरफ्तार
अलवर. अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जिले में पत्थरों से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमआईए थाना पुलिस ने पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर साहडोली निवासी जमशेद को गिरफ्तार किया है। हरसौरा थाना प्रभारी ने जीतू उर्फ परवेश को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। थानागाजी पुलिस ने घाटा के पास से धीमा को गिरफ्तार कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।इसी तरह जगदीश को मानौता के जंगल से गिरफ्तार किया है। मांढ़ण पुलिस ने जाट बहरोड़ निवासी सुनील कुमार गिरफ्तार कर एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।