बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
अलवर. माउंट लिटेरा जी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने पद संचलन कर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति श्रद्धा दिखाई और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक राजन झिरीवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के बाद बच्चों को चाइल्ड लेबर स्कूल ले जाया गया और वहां गणवेश, भोजन वितरण किया। होली चाइल्ड पब्लिक सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। संस्था प्रधान प्रकाश थरेजा ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को कर्तव्य, त्याग एवं कठिन परिश्रम के मार्ग पर अग्रसर होने की बात कही। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में कमलेश शर्मा ने आभार जताया।