पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज. अलवर
राष्ट्रीय अरावली आंचलिक धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से बुधवार शाम पुराना बर्फखाना रोड प्रतापबास स्थित राज गुप्ता सभागार में एक शाम शहीदों के नाम काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में ट्रस्ट की अध्यक्ष राज गुप्ता ने सरहदों पर मिट गया वह मेरा ही सिंदूर था रचना प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सूर्यदेव बारैठ ने मेजर शैतान सिंह की बेवा का पैगाम कविता की प्रस्तुति दी।
इस मौके पर दिनेश मिश्रा, गीतकार पुरुषोत्तम, प्रदीप माथुर, विनय मिश्र, विजय खोहिया, राजवीर सिंह, मनोज दीक्षित, रामावतार आलोक, रामचरण राग, गंगादेवी, राज ने काव्य रचना प्रस्तुत की। अध्यक्षता पूर्व निशक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन ने की। विशिष्ट अतिथि रघुवरदयाल जैन, इंद्र कुमार तौलानी व सुधा तौलानी थे।
प्रारंभ में ट्रस्ट के अध्यक्ष कैप्टन केएल सिरोही ने देश के हालात व उसमें सैनिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए गोष्ठी की शुरूआत की। संचालन युवा कवि जितेंद्र गोयल ने किया।
राष्ट्रीय अरावली आंचलिक धर्मार्थ ट्रस्ट की काव्य गोष्ठी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.