- Hindi News
- शहादत पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई की संगोष्ठी
शहादत पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई की संगोष्ठी
अलवर. शहीद स्मारक पर गुरुवार को यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में शहादत पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। यूथ कांग्रेस जिला महासचिव दीनबंधु शर्मा के अनुसार इस दौरान युद्ध में निशक्त हुए सैनिकों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी के अनुसार कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा।
- - -