पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

श्रम विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. श्रम विभाग के लिपिक द्वारा महिलाओं व निर्माण श्रमिकों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने के विरोध में भारत की जनवादी नौजवान सभा की ओर से बुधवार को श्रम विभाग कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष हरीश महावर का आरोप कि श्रमिकों को 6 महीने बाद भी डायरी नहीं मिली है। कार्यालय में श्रमिकों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिनिधि मंडल उप श्रम आयुक्त से मिला। उन्होंने बताया कि उप श्रम आयुक्त ने श्रमिकों से अभद्र व्यवहार नहीं होने का भी आश्वासन दिया। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर 13 फरवरी को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष रइसा, प्रकाश सैनी, चमेली देवी, कमलेश महावर, अंगूरी देवी, बिमला देवी, कैलाश सैनी, बुद्ध सिंह किराड़, ताराचंद बुराडिय़ा, दीनदयाल रसगनिया, मंगल सिंह शामिल थे।
- - -