ट्रेनों के ठहराव व दोहरीकरण की मांग
राजगढ़. कस्बे रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एवं अलवर-बांदीकुई रेल लाईन के दोहरीकरण को लेकर राजगढ़ विकास मंच ने रक्षा राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह व रेलवे महाप्रबंधक को पत्र लिखकर शीघ्र सुधार की मांग की है। विकास मंच के अनिल गुप्ता ने बताया कि अजमेर-हरिद्वार, जयपुर-इलाहबाद व बरेली न्यू भुज ट्रेनों के ठहराव की मांग काफी समय से लम्बित है। गुप्ता ने बताया कि इस बाबत कई बार रेलवे के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। लेकिन अभी तक इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने पत्र में अलवर-बांदीकुई स्वीकृत रेल लाईन के दोहरीकरण का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की।
- - -