महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन
अलवर. जिला उद्योग केंद्र के संयोजन में बंधुआ मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित महिला प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। थानागाजी के मुंडावरा में लगाए गए शिविर में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित किया गया। जिला उद्योग अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राजेश याज्ञिक ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
- - -