एबीवीपी ने किया आप के फैसले का विरोध
अलवर. एबीवीपी की जिला इकाई ने गुरुवार को दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के फैसले का विरोध किया है। एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नंगली सर्किल पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान नगर मंत्री कुलदीप सैनी, अमित शर्मा, सतीश गुर्जर, तोश जैन, नरसिंह चौधरी, राजकुमार, रवि शर्मा, रवि सैनी, योगेंद्र, दीपक खंडेलवाल, शीशराम आदि उपस्थित थे।