किशनगढ़बास. इस्माइलपुर गांव में करीब 12 वर्षीय बालक लावारिस हालत में घूमते हुए मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई। थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बालक से काफी पूछताछ की लेकिन बालक कुछ भी नहीं बता पाया तथा बच्चें को अलवर चाइल्ड लाइन भेज दिया गया है।