- Hindi News
- बंदर भगाते समय छज्जे से गिरकर युवक की मौत
बंदर भगाते समय छज्जे से गिरकर युवक की मौत
गोविंदगढ़/अलवर. बंदरों को भगाते समय छज्जे से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर सारसंभाल नहीं करने का आरोप लगाते हुए कुछ देर अस्पताल में हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ कस्बे में बुधवार को सुनील गुप्ता ((35)) बंदरों को भगा रहा था। बंदरों का पीछा करते हुए वह छज्जे पर आ गया। अचानक छज्जा टूटने से वह गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार में लापरवाही को लेकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि घायल की डॉक्टरों ने सही सारसंभाल नहीं की। मौत से कुछ देर पहले ही उसे जयपुर रैफर किया गया था। बाद में लोगों के समझाने के बाद वे शांत हुए और शव को ले गए।
बंदर ने घायल किया
टहला. कस्बे में पागल बंदर ने गुरुवार शाम घर के अंदर खेल रही रीमा पुत्री सुरेश बड़सर ((6)) को काटकर लहुलुहान कर दिया। घायल अवस्था में लड़की को सीएचसी टहला में उपचार के लिए लाया गया। लड़की की हालत खराब होने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. उमराव मीना ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया। इस संबंध में रेंजर टहला रमेशचंद सैन ने बताया कि शुक्रवार को टीम बुलाकर उसे पकड़वाया जाएगा।