‘योगी कैसे बनें’ पुस्तक का लोकार्पण
अलवर. श्वेतांबर स्थानकवासी जैन महासाध्वी डॉ. सुभाषा महाराज के अलवर में चातुर्मास के दौरान के प्रवचनों पर आधारित योगी कैसे बनें पुस्तक का जयपुर में लोकार्पण किया गया। 600 पृष्ठ की इस पुस्तक का संपादन और प्रकाशन वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता ने किया है। इससे पहले 2010 में भी डॉ. सुभाषा महाराज के अलवर में डेढ़ माह के प्रवास के दौरान हुए प्रवचनों पर आधारित पुस्तक धर्मात्मा कौन का भी प्रकाशन किया गया था। अखबारों की कटिंगों के आधार पर पत्रकार गुप्ता अब तक 20 पुस्तकें लिख चुके हैं। इन पुस्तकों में दिगंबर, श्वेतांबर, स्थानकवासी जैन संत-साध्वियों की दिव्य वाणी संग्रहित हैं। पत्रकार गुप्ता ने बताया कि 2012 में अलवर प्रवास के दौरान जैन साध्वी डॉ. सुभाषा महाराज के 155 प्रवचन हुए और उन सभी प्रवचनों को योगी कैसे बनें पुस्तक में संकलित किया गया है। कार्यक्रम में जयपुर स्थानकवासी जैन समाज की ओर से ओसवाल जैन शिक्षा समिति के अध्यक्ष महेंद्र सचेती का भी अभिनंदन किया गया।