पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 345 ने चयन प्रक्रिया में लिया भाग

345 ने चयन प्रक्रिया में लिया भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. भारतीय खेल प्राधिकरण के स्थानीय खेल केंद्र में आयोजित आवासीय व गैर आवासीय स्कीम की चयन प्रक्रिया में 345 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। ट्रायल देने केंद्रीय खेल राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के तीनों बच्चे भी आम खिलाडिय़ों की तरह
शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्रसिंह की पुत्री मानवी, जाह्नवी और पुत्र मानवेंद्र ने शूटिंग की चयन प्रक्रिया में भाग लिया। दिल्ली से आए शूटिंग कोच राजपाल सिंह ने शूटिंग की दक्षता की जांच की। सहायक निदेशक आरएस राठौड़ ने बताया कि दो दिन की चयन प्रक्रिया में बालक व बालिका दोनों वर्गों में एथलेटिक्स के 114, शूटिंग के 85, हॉकी के 76, बास्केटबॉल 40 व बॉक्सिंग के 30 खिलाड़ी शामिल हुए। चयन प्रक्रिया के बाद सूची साई के पश्चिम क्षेत्र मुख्यालय गांधीनगर((गुजरात)) भेजी गई हैं। वहां से चयनित खिलाडिय़ों के नामों की घोषणा की जाएगी।