पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों के खिलाफ चलाएं धरपकड़ अभियान

अपराधियों के खिलाफ चलाएं धरपकड़ अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. रेंज आईजी डीसी जैन ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी करें। वे गुरुवार को पुलिस अन्वेषण भवन में जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
जैन ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस अधिकारी ढिलाई नहीं बरतें। वारंटी, भगौड़े व वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलते रहें। उन्होंने कहा कि बिना जनता के सहयोग से क्राइम कंट्रोल संभव नहीं है। ऐसे में पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर संवाद रहना जरूरी है। इसके लिए पुलिस अधिकारी समय-समय पर सीएलजी बैठकें करें व जनसहभागिता शिविर लगाएं। पुलिस के पब्लिक से रिश्ते बेहतर होंगे तो सूचना तंत्र भी मजबूत रहेगा। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि मुकदमों की समय पर जांच कर कोर्ट में चालान पेश किए जाएं, जिससे पेंडेंसी कम से कम रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, राजेंद्र वर्मा सहित जिले के सभी डीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद थे।