- Hindi News
- मृत राज्य कर्मियों के २० आश्रितों को नौकरी की मंजूरी
मृत राज्य कर्मियों के २० आश्रितों को नौकरी की मंजूरी
अलवर. डीआरडीए सभागार में गुरुवार को जिला स्थापना समिति की बैठक हुई। इसमें मृतक राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा पर नियुक्ति देने के 30 प्रकरणों पर विचार कर 20 प्रकरणों पर नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए गए। जिला प्रमुख साफिया खां ने पंचायत राज विभाग के अधीन प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति देने के मामलों पर विचार किया। साथ ही जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए पंचायत समितियों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां प्रदान करें। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलराम मीणा, जिला कोषाधिकारी ज्योति भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक लक्ष्मीनारायण पारीक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
- - -