पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कला कॉलेज में राजनीति व भूगोल पर पीजी सेमिनार

कला कॉलेज में राजनीति व भूगोल पर पीजी सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद के तत्वावधान में दो दिवसीय सेमिनार का समापन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि उपाचार्य डॉ. आर सी खंडूरी थे और अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीएस चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि विभागाध्यक्ष डॉ. कमला बाई यादव और डॉ. पीएम बैरवा थे। प्रथम सत्र में भारतीय राजनीतिक चिंतन में कौटिल्य का योगदान विषय पर ज्योत्सना सिंह, शिरीन चौधरी तथा चुनावों में मतदान व्यवहार विषय पर महेंद्र सिंह गुर्जर, राजेंद्र सैनी व भीम सिंह गुर्जर ने पत्रवाचन किया। तृतीय विश्व युद्ध के देशों के प्रति अमरीकी नीति विषय पर नीतू यादव, ज्योत्सना सिंह, रोहिताश्व बुंदेला, हरलाल मीणा, अनिल कुमार खींची, मोनू बसवाल ने पत्र पढ़े। संचालन डॉ. अलका और डॉ. रेणु मित्तल ने किया।




भूगोल स्नातकोत्तर सेमिनार शुरू

भूगोल विभाग में सेमिनार के प्रथम सत्र का उद्घाटन हुआ। इसमें 16 विद्यार्थियों ने पत्रवाचन किए। इनमें भौतिक भूगोल पर 6, पर्यावरण भूगोल पर 3, भारत के भूगोल पर 3, संसाधन भूगोल पर 1, कृषि भूगोल पर 2 व राजनैतिक भूगोल पर एक पत्र पढ़े गए। संयोजक समिति सदस्य डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि आरती, रेणु, ललिता, रेणुका, दुष्यंत, हेमचंद, पवन, राजेंद्र, कृष्णकुमार, सपना, लवकुमार, रत्तीराम, विक्रांत व सतीश कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सीताराम यादव ने की। संचालन डॉ. आशीष शुक्ला ने किया।

तनुजा, दामिनी, ललित और आंचल प्रथम

कला कॉलेज में योजना मंच के तहत चल रही गतिविधियों के तहत गुरुवार को चार्ट व कार्टून प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी एलके बिंदलेश ने बताया कि चार्ट में तनुजा सोनी व दामिनी प्रथम, नेतराम, लाखन, अंशु ने द्वितीय तथा गुलशन, आंचल और प्रवीण यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्टून में आंचल गुप्ता प्रथम, अंशु सैनी द्वितीय व प्रवीण यादव व जितेंद्र मीणा तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं के निर्णायक डॉ. विजय वर्मा, प्रो. आसीन खान, डॉ. स्मिता मिश्रा, डॉ. वीणा जैन, डॉ. जूनू सिंह व प्रो. गोविंद सिंह, डॉ. राजकुमार गोयल, डॉ. संगीता गोगिया, प्रो. नंदराम थे। निबंध प्रतियोगिता में ललित मोहन व तनुजा सोनी प्रथम, लाखन सिंह व अंशु सैनी व भगवान सिंह द्वितीय व प्रवीण यादव, जितेंद्र, विधि व राकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।