- Hindi News
- अलवर स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग
अलवर स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग
भास्कर न्यूज. अलवर
स्टेशन पर गुरुवार को सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने व नागदा पैसेंजर ट्रेन का अलवर तक विस्तार करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में समिति सदस्यों ने नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी स्टेशन का अलवर में ठहराव शुरू करने, जयपुर-नागदा पैसेंजर ट्रेन का अलवर तक विस्तार करने, दाउदपुर और काली मोरी फाटक पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है इसलिए दोनों जगह अंडरपास बनाने, स्टेशन पर प्लेटफार्म तीन का निर्माण कराने आदि मांगे उठाईं। अधिकारियों ने उन्हें उचित मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। बैठक में समिति के 10 में से 8 सदस्य उपस्थित थे। रेलवे की ओर से सहायक वाणिज्य प्रबंधक जयपुर मंडल एलआर मीणा, कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक रंगलाल मीणा व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रामसिंह पंवार ने हिस्सा लिया।