पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुराज रथ से करेंगे प्रचार

सुराज रथ से करेंगे प्रचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 18 फरवरी से प्रत्येक बूथ पर एक वोट-एक नोट कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर मतदाता से संपर्क करेंगे। इसके लिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सुराज रथ यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को भाजपा शहर अलवर की बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता घासीराम गुप्ता ने की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर इतिहास पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के लिए प्रत्येक गांव से लोहा व उस गांव की पवित्र मिट्टी एकत्र की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आव्हान किया।
शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सरदार पटेल की तरह देश की तरक्की व उन्नति के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा में अलवर के योगदान को शीर्ष पर रखने का आव्हान किया। जिला महामंत्री सुरेश यादव ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लौह संग्रहण कार्यक्रम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए घनश्याम गुर्जर को शहर प्रभारी बनाया गया। बैठक को उपसभापति राजदुलारी शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष केजी खंडेलवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशीला यादव, सोहनलाल सुलानिया, घनश्याम गुर्जर, रामलाल वर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान नगर परिषद सभापति सुनीता खाम्बरा, जिला महामंत्री दिनेश कुमार गुप्ता, मनोज शर्मा, शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता जोशी, पूनम खंडेलवाल, इंदरलाल अग्रवाल, फूलवती सोमवंशी, सतीश यादव आदि मौजूद थे।