- Hindi News
- रिक्शा चालकों के परिचय पत्र सात तक बनेंगे
रिक्शा चालकों के परिचय पत्र सात तक बनेंगे
अलवर. नगर परिषद की ओर से रिक्शा चालकों के परिचय पत्र बनाने एवं रिक्शों पर नंबरिंग करने का काम पुराना सूचना केंद्र में 7 फरवरी तक किया जाएगा। आयुक्त अंजू ओमप्रकाश ने बताया कि इसके लिए सत्यापित राशनकार्ड की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की प्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, स्थायी निवास पते के प्रमाणित दस्तावेज इत्यादि के साथ आवेदन पत्र भरकर नि:शुल्क परिचय पत्र बनवाए जा सकेंगे। आयुक्त ने बताया कि इसके बाद कार्रवाई ही शुरू की जाएगी।