रोजगार मेले में ढाई सौ का चयन
अलवर. जिला रोजगार कार्यालय द्वारा गुरुवार को एकदिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया इसमें लगभग 1200 आशार्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया। जिला रोजगार अधिकारी डॉ$ तृप्ति जोशी ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों ने करीब ढाई सौ बेरोजगारों का चयन किया। इसके अलावा आरएसएलडीसी केन्द्रों द्वारा विभिन्न प्रशिक्षणों के लिए 450 आशार्थियों का चयन किया गया।
- - -