- Hindi News
- बास्केटबॉल खिलाडिय़ों की प्रतियोगिता आज से
बास्केटबॉल खिलाडिय़ों की प्रतियोगिता आज से
अलवर. अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके जिले के बास्केटबॉल खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय प्रतियोगिता शुक्रवार शाम पांच बजे से नवीन स्कूल में शुरू होगी। इस दौरान खिलाडिय़ों का मिलन व सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष पन्नालाल सैनी ने बताया कि दो फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में मैचों के साथ फ्री थ्रो व तीन पाइंट कम्पीटिशन भी होगा। प्रतियोगिता का समय शाम चार बजे से आठ बजे तक रखा गया है। प्रतियोगिता के लिए जिले से बाहर विभिन्न विभागों में कार्यरत खिलाडिय़ों को भी आमंत्रित किया गया है। सचिव पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता एवं समारोह के अतिथि शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, मुंडावर विधायक धर्मपाल चौधरी, आरएएस अधिकारी राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रमाकांत शर्मा, पूर्व पुलिस अधिकारी इंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी विजय शर्मा, पीएन शर्मा, रमन गुप्ता, गोपाल नारायण शर्मा, तारा चंद गुप्ता, हेम करण गुप्ता व रमेश चंद शर्मा होंगे। प्रतियोगिता में जिले के पंकज मलिक, अक्षय शर्मा, विमलेश, सरोज बाला, अशोक बाला, दीपिका व तारा सैनी आदि खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पत्रकार वार्ता में सीनियर खिलाड़ी मेजर राजेंद्र सिंह व नवीन स्कूल के प्राचार्य रमेश चौधरी भी मौजूद थे।
- - -