- Hindi News
- नरेंद्र डीडी उर्दू के सीरियल में दिखेंगे
नरेंद्र डीडी उर्दू के सीरियल में दिखेंगे
अलवर. दूरदर्शन के उर्दू चैनल पर हर शनिवार शाम आठ बजे प्रसारित होने वाले सीरियल इंतिहाने वफा में शहर के कलाकार नरेंद्र शर्मा दिखाईं देंगे। इनके साथ शहर के पवन शर्मा भी काम कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि इस धारावाहिक में कई जानी मानी हस्तियां हैं। शिवाजी पार्क निवासी नरेंद्र अरावली आर्टिस्ट अकादमी अलवर से भी जुड़े हैं।