पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी संगठनों ने भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोणह कियाबांसवाड़ा. पेंशनर समाज की ओर से आयोजित गणतंत्र

निजी संगठनों ने भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोणह कियाबांसवाड़ा. पेंशनर समाज की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर जिलाध्यक्ष फजले हुसैन टी जेताजी ने ध्वजारोहण किया। मंत्री मुरलीधर भट्ट ने...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा. हरिदेव जोशी कन्या महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. टी आर मेघवाल ने ध्वजारोहण कर छात्राओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। छात्राओं ने देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। समारोह में डॉ. एसके सांखला, डॉ. एनके जैन, डॉ. आशा मेहता मौजूद थे।

पेंशनर समाज ने मनाया गणतंत्र दिवस

बांसवाड़ा. पेंशनर समाज की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर जिलाध्यक्ष फजले हुसैन टी जेताजी ने ध्वजारोहण किया। मंत्री मुरलीधर भट्ट ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किए। समारोह के बाद समाज के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनोहरलाल चौबीसा, पूर्णा शंकर आचार्य मौजूद थे।

इसी प्रकार सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार की ओर से आयोजित समारोह में अध्यक्ष शैलेंद्र सराफ ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आशिष जैन, डॉ. रक्षा सराफ, महावीर बोहरा, ममता गांधी, शंकरलाल डामोर, सतीष आचार्य मौजूद थे।

सेवा और समर्पण अपनाने का आह्वान

बांसवाड़ा. भारत विकास परिषद ने गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें ध्वजारोहण अध्यक्ष मदन मोहन मेहता ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र शुक्ला, राजेंद्र बंडी, डॉ. भूपेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डॉ. रविंद्र लाल मेहता, टीसी कोठारी, पुष्पेंद्र सराफ, शांतिलाल सेठ मौजूद थे।

मौलिक अधिकारों की जानकारी दी

बांसवाड़ा. वस्त्र विक्रेता बाजार निर्माण सहकारी समिति की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में अध्यक्ष देवीलाल यादव ने ध्वजारोहण कर संविधान के तहत प्राप्त मौलिक अधिकारों की जानकारी दी।

मरीजों को बांटे फल

बांसवाड़ा. लॉयंस क्लब, लॉयनेस क्लब और लियो क्लब की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा लॉयंस भवन में ध्वजारोहण किय गया। इसके बाद क्लब की ओर से एमजी हॉस्पिटल में मरीजों को फल बांटे गए। इस अवसर पर जेपी पंड्या, रितेश मेहता, जयप्रकाश शाह, मनोज माथुर, प्रवीण पंचाल, केजी टाली, दीनदयाल शर्मा, मांगीलाल मेहता मौजूद थे।

बांसवाड़ा. शिव सेना की ओर से पीपली चौक स्थित रघुनाथजी मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश मेहता, विशाल सिंह चक्रधारी, निशांत सोनी, हर्षित सोनी, गोपाल व्यास मौजूद थे।