बेणेश्वर मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा
बांसवाड़ा . 10 से 14 फरवरी तक लगने वाले बेणेश्वर मेले की तमाम तैयारियों को लेकर कलेक्टर केबी गुप्ता ने बैठक आयोजित की, जिसमें गुप्ता ने व्यवस्थागत चर्चा की। बैठक में एसपी अनिल टांक, एडीएम मोहनलाल गुप्ता, घाटोल के एसडीओ नरेश बुनकर, गनोड़ा के तहसीलदार, बीडीओ हेमंत जोशी, बिछावाड़ा सरपंच ने विचार रखे।
अस्थाई डिस्पेंसरी लगाने के भी निर्देश
कलेक्टर ने मेले में अस्थाई डिस्पेंसरी स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इसके अलावा मेलावधि के दौरान फायर ब्रिगेड की समुचित व्यवस्था करने, आबकारी अधिकारी को मेले में शराब की बिक्री को रोकने, जलदाय विभाग को मेला स्थल पर पानी के इंतजाम करने तथा खराब हैंडपंप को तत्काल ठीक करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही मेला अविधि के दौरान जिला रसद विभाग द्वारा विशेष रूप से अस्थाई खाद्य सामग्री वितरण केंद्र लगाने के आदेश दिए हैं।