पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 लाख के जेवर व नकदी चोरी

15 लाख के जेवर व नकदी चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शादी समारोह के दौरान गांधीनगर के एक होटल में हुई वारदात
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
गांधीनगर स्थित एक होटल में इंदौर की महिला के कमरे से चोर सोने के जेवर, नकदी व अन्य सामान रखा बैग चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई। महिला यहां एक शादी समारोह में आई थी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी मधु नाहर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को वह गांधीनगर स्थित होटल में शादी समारोह में आई थी। शाम को समारोह में व्यस्तता के दौरान किसी ने कमरे से जेवर व नकदी रखा बैग चुरा लिया। बैग में सोने का हार, चूडिय़ां, सोने का कंदौरा, टोप्स जोड़ी, सोने के कड़े आदि जेवर व 67 हजार 400 रुपए भी रखे थे। कुछ देर बाद मधु वापस अपने कमरे में पहुंची तो जेवर व नकदी रखा बैग गायब मिला। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी। लोगों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन बैग नहीं मिला। इस पर घटना की जानकारी प्रतापनगर थाना पुलिस को दी गई। थानाधिकारी रामावतार चौधरी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन वारदात को अंजाम देने वालों का पता नहीं चला।
थानाधिकारी का कहना है कि मंगलवार को एमपी के रतलाम से होटल में बारात आई, उसी दौरान एक बड़े कमरे में महिलाएं तैयार हो रही थीं। उनके बीच से कोई अनजान व्यक्ति जेवर व नकदी रखा बैग ले गया। बाद में पुलिस ने मधु की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल से गैस सिलेंडर व सामान चोरी
रायला थाना क्षेत्र के रायसिंहपुरा गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के ताले तोड़ चोर गैस सिलेंडर, चूल्हा, बर्तन आदि सामान चुरा ले गए। सुबह स्कूल के ताले टूटे मिलने पर स्कूल के नोडल प्रभारी अशोक जीनगर ने घटना की जानकारी रायला थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।