पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 सरकारी डॉक्टरों की सेवा होगी समाप्त

17 सरकारी डॉक्टरों की सेवा होगी समाप्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
नए डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों में नौकरी रास नहीं आ रही है। जिले में अभी 17 डॉक्टर ऐसे हैं जो बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों की सूचना मांगी है। अब निदेशालय द्वारा इन डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। अभी स्थिति यह है कि अधिकांश सीएचसी व पीएचसी में डॉक्टरों के पद रिक्त पड़े हैं। इससे जननी शिशु सुरक्षा योजना, निशुल्क जांच योजना पर असर पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों के स्वीकृत पदों में से आधे पद रिक्त पड़े हैं। सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान के अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों के घर नोटिस भेजा जा चुका है। इसके बाद बावजूद भी ज्वॉइन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में इनकी सेवा समाप्त होगी। सीएमएचओ ने कहा कि नए डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्र में नौकरी करना पसंद नहीं आ रहा है। जबकि नियम यह है कि दो साल तक ग्रामीण क्षेत्र में नौकरी करना आवश्यक है। कई नए डॉक्टर पीजी की तैयारी करते हैं। इसके लिए अवकाश स्वीकृत नहीं होने पर वे नौकरी छोड़कर चले जाते हैं।
150 से अधिक पद रिक्त
जिले के सीएचसी में दो वरिष्ठ विशेषज्ञों के पद स्वीकृत हैं, परंतु दोनों रिक्त हैं। 82 कनिष्ठ विशेषज्ञों के पद हैं, इनमें से 58 रिक्त हैं। सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 31 पद हैं, इनमें से 21 रिक्त हैं। एमओ के 145 पद स्वीकृत हैं परंतु 77 पद रिक्त हैं। डेंटिस्ट के 14 पदों में से सात रिक्त हैं।



यह डॉक्टर चल रहे अनुपस्थित

डॉक्टर कहां कब से अनुपस्थित

डॉ. सारिका गुप्ता सुवाणा 20 फरवरी 13

डॉ. हरेंद्र मीणा जहाजपुर 8 दिसंबर 13

डॉ. आरती शर्मा पंडेर 22 जुलाई 13

डॉ. हर्षित शर्मा झड़ोल 20 फरवरी 13

डॉ. विष्णुकांत लवानिया बोरड़ा 22 मई 13

डॉ. शंकरलाल धाकड़ रायला एक सितंबर 13

डॉ. संजयकुमार आमली गढ़ पाछली 18 सितंबर 13

डॉ. चंद्रप्रकाश जैन रायपुर 15 मार्च 12

डॉ. तरुण लखोटिया शाहपुरा 8 सितंबर 12

डॉ. महेंद्रप्रतापसिंह बदनौर 25 नवंबर 12

डॉ. विवेक गुप्ता ज्ञानगढ़ 14 जनवरी 12

डॉ. रामलाल फूलियाकला 16 जून 12

डॉ. मोंटी नरूका श्यामपुरा 25 फरवरी 11

डॉ. सुमिता जैन मांडल 30 नवंबर 12

डॉ. राजेश खोइवाल काछोला 5 मई 11

डॉ. अभिषेक व्यास कोटड़ी 30 नवंबर 11

डॉ. सुनील खंडेलवाल अंटाली तीन सितंबर 11