‘इतना गंदा अस्पताल कहीं नहीं देखा’
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर अचानक बुधवार दोपहर जिला अस्पताल के हालात जानने पहुंच गए। पहली बार अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे डॉ. सुरपुर ने अपने गनमैन को अस्पताल के बाहर ही खड़ा कर दिया और पीएमओ को भी सूचना नहीं दी। अकेले अस्पताल में प्रवेश करते ही बीपीएल काउंटर देखने लगे। फिर एनआईसीयू में चले गए। वहां नर्सिंगकर्मियों से उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आईसीयू में गए, तब पीएमओ पहुंचे। कलेक्टर डॉ. सुरपुर ने आईसीयू में भर्ती मरीजों के उपचार की फाइल मंगवाई। डॉक्टरों द्वारा लिखी दवाइयों की जानकारी ली। मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने मेल मेडिकल वार्ड, फिमेल मेडिकल वार्ड, ऑर्थोपेडिक वार्ड, सोनोग्राफी व एक्सरे कक्ष, इमरजेंसी ओपीडी आदि स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि वे अब एप्रिन पहनकर ही अस्पताल आएंगे।