पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल छत का प्लास्टर गिरा, छात्र घायल

स्कूल छत का प्लास्टर गिरा, छात्र घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
शहर के राउमावि राजेंद्र मार्ग में बुधवार को 9वीं कक्षा के एक छात्र शुभम् ठठेरा के सिर पर छत का प्लास्टर गिर गया। इससे बच्चे के सिर में चोट लगी। प्रार्थना सभा के बाद हुई घटना में घायल बच्चे का स्कूल में ही प्राथमिक उपचार कर दिया गया। इसके बाद बच्चा वहां से घर चला गया। उसे परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां उसके सिर में लगी चोट का उपचार कर टांके लगाए गए।
लैब में रिपोर्ट लेने के दौरान अस्पताल का निरीक्षण करने आए कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर की बच्चे पर नजर पड़ गई। बच्चे के चाचा महेंद्र ने कलेक्टर को बताया कि स्कूल में छत से प्लास्टर गिर गया। इससे चोट लगने के बाद बच्चे को अकेले ही घर भेज दिया गया। इससे बच्चा डर गया। कलेक्टर ने मामले की रिपोर्ट मंगवाने का आश्वासन दिया। राजेंद्र मार्ग स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद असलम ने बताया कि जिस कमरे का प्लास्टर गिरा वह हमेशा बंद ही रहता है, परंतु आज किसी काम के लिए खोला था। इसमें बच्चे बैठ गए। बारिश के हिसाब से प्लास्टर गिर गया। इससे चोट लग गई। बच्चा स्कूल में नजर नहीं आया तो यहां से दो शिक्षक योगेश पारीक व प्रदीप जैन को उसे ढूंढने भेजा था। वे बच्चे के घर पर भी गए, परंतु बच्चा नहीं मिला तो वे अस्पताल पहुंच गए।



राजेंद्र मार्ग स्कूल के जिस कमरे की छत से प्लास्टर गिरा, उसकी हालत जर्जर है। कमरे में दो जगह से प्लास्टर गिर चुका है। इसके अलावा दीवारों में भी दरारें आ रही हैं। स्कूल के अन्य कमरों की स्थिति भी अच्छी नहीं है। कुछ जगह चूना गिर रहा है तो कहीं दरारें आ रही हैं। प्रिंसिपल मोहम्मद असलम ने बताया कि स्कूल में उपलब्ध बजट से रिनोवेशन कराने के संबंध में जल्द ही स्कूल प्रबंध समिति की मीटिंग बुलाई जाएगी।