गुर्जर के मुख्य सचेतक बनने पर आतिशबाजी
भीलवाड़ा. मांडल विधायक कालूलाल गुर्जर के सरकारी मुख्य सचेतक बनने पर विभिन्न संगठनों ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटीं। राजस्थान गुर्जर महासभा ने जिलाध्यक्ष उदयलाल भडाना के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आतिशबाजी की। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिला महामंत्री मोहनलाल सराधना, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल गुर्जर, इंद्रमल गुर्जर, लाखाराम गुर्जर, मोतीलाल गुर्जर आदि उपस्थित थे। भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेशसिंह गुढ़ा के नेतृत्व में मांडल चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस मौके पर मांडल युमो तहसील मंत्री मीठूसिंह तंवर, मांडल महिला अध्यक्ष रुकमण देवी गहलोत, संतोषपुरा सरपंच जगदीश गुर्जर, परमेश्वर लुहार, सुभाष सोनी आदि थे।