- Hindi News
- नेशनल कन्वेशन में आएंगे छह सौ सीए स्टूडेंट
नेशनल कन्वेशन में आएंगे छह सौ सीए स्टूडेंट
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ((आईसीएआई)) द्वारा शहर में पहली बार सीए स्टूडेंट्स की नेशनल कन्वेशन होगी। 24 व 25 जनवरी को सुबह दस बजे होटल सूर्यमहल में होने वाली कन्वेशन में आईसीएआई के चेयरमैन सीए सुबोध के. अग्रवाल, वाइस प्रेसीडेंट के. रघु, बोर्ड ऑफ स्टडीज कमेटी के चेयरमैन विजय गर्ग शामिल होंगे।
कन्वेशन डायरेक्टर नवीन वागरेचा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस कन्वेशन में करीब छह सौ स्टूडेंट भाग लेंगे। अलग-अलग टॉपिक्स पर जिन वक्ताओं के लेक्चर होंगे, वे भी स्टूडेंट ही होंगे। उनके साथ सेशन चेयरमैन के रूप में एक सीए रहेंगे। यह अंत में अपने एक्सपर्ट कमेंट देंगे। ब्रांच चेयरमैन अतुल सोमानी ने बताया कि लेक्चर देने वाले स्टूडेंट अन्य प्रदेशों से भी आ रहे हैं। इसमें पांच सेशन होंगे।
पहले दिन कंपनी एक्ट पर चर्चा
24 जनवरी को पहले सत्र में नए कंपनी एक्ट पर चर्चा होगी। हर्ष जैन तथा अनुषा डाड कंपनी एक्ट तथा ऑडिट एंड अकाउंट्स पर लेक्चर देंगे। सीए मनीष सेशन चेयरमैन होंगे। दूसरे सेशन में भानुप्रतापसिंह इफेक्टिव लीडरशिप तथा प्रिंसी मालू कॉरपोरेट फ्रॉड के बारे में बताएंगी। कनिका अजमेरा व इच्छांश जेटली करप्शन मिटाने में सीए की भूमिका के बारे में बताएंगे। सीए यश सेशन चेयरमैन होंगे।
दूसरे दिन होंगे तीन सेशन
25 जनवरी को तीन सेशन होंगे। इसमें इंटरनेशनल फाइनेंस पर अमरजोत सिंह, इंपोर्टेंस ऑफ अकाउंटिंग स्टैंडर्ड पर अभिजीत सयाल, आनंद तोषनीवाल व चिराग पंचाल लेक्चर देंगे। सीए विकास जैन सेशन चेयरमैन होंगे। चौथे सेशन में गजाला, विधि शर्मा, मुदिता साबू लेक्चर देंगे। इसमें सीए सुशील झालान सेशन चेयरमैन होंगे पांचवें सेशन में आंचल मूंदड़ा, मोहित जैन, सौरभ वागले लेक्चर देंगे। इसमें सीए मनीष बुरड़ सेशन चेयरमैन होंगे।