पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि कार्यशाला 29 को

कृषि कार्यशाला 29 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. कृषि विभाग की खंड स्तरीय मासिक कार्यशाला 29 जनवरी को कृषि भवन में सुबह 10.30 बजे होगी। संयुक्त निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, राजसमंद जिले के उपनिदेशक, परियोजना निदेशक-आत्मा, सहायक निदेशक, कृषि अधिकारी व अनुसंधान अधिकारी भाग लेंगे।
पुलिया निर्माण की मांग
भीलवाड़ा. जोधडास से धूलखेड़ा के बीच बरसाती नाले पर पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या बुधवार को लक्ष्मीपुरा के लोगों ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताई। गांव के नानूराम शर्मा, मुकेश शर्मा व अशोक शर्मा ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर नाले पर पुलिया बनाने की मांग की है।