पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या निराकरण में योगदान दें युवा: शर्मा

समस्या निराकरण में योगदान दें युवा: शर्मा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
जिले के युवा मंडल पदाधिकारियों का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन बुधवार को सुभाषनगर माहेश्वरी सेवा सदन में हुआ।
नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक गणपत लाल शर्मा ने बताया कि मुख्य अतिथि एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामपाल शर्मा ने युवाओं से सजग रहकर गांव की समस्याओं के निराकरण में योगदान की अपील की।
उन्होंने जिला परिषद की ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही मतदाता जागरूकता उत्सव के दौरान युवा मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित करने व गांवों में मतदाता जागरूकता का वातावरण निर्माण करने के लिए कहा। जिले के युवा शंकरलाल गाडरी को राष्ट्रीय युवा अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि डीडीएम नाबार्ड एसके गुप्ता, उपनिदेशक जनसंपर्क श्यामसुंदर जोशी, रमेश जैन ने युवाओं से राष्ट्रीय योगदान में आगे आने का आव्हान किया। एसके गुप्ता ने कहा कि युवा ग्रामीण विकास में भागीदारी निभाएं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, किसान क्लब आदि के बारे में युवाओं को जानकारी दी।