पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा सप्ताह संपन्न सहयोगियों का सम्मान

सड़क सुरक्षा सप्ताह संपन्न सहयोगियों का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज .भीलवाड़ा
लियो यूथ ग्रुप, परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह का बुधवार शाम समापन हो गया। सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन में सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सप्ताह के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने 718 वाहनों के चालान बनाकर 82,250 रुपए जुर्माना वसूला गया।
लियो यूथ ग्रुप के संजय जैन के अनुसार, लियो ग्रुप अध्यक्ष इकबालसिंह को प्रशस्ति एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सप्ताह के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर परिवहन व पुलिस विभाग के सहयोग से लगाई गई प्रदर्शनी का भी समापन हुआ। जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने जन चेतना रैली का आयोजन, वाहनों पर रेडियम रिफलेक्टर लगवाना, यातायात नियमों संबंधित पंपलेटों का वितरण, यातायात स्लोगनों के फ्लैक्स व बैनर आदि बनवाने एवं अन्य कार्यक्रमों में सहयोग करने वालों का सम्मान किया। समारोह को महिला थानाधिकारी दीपिका राठौड़ ने भी संबोधित किया। संचालन जगदीश शर्मा ने किया।
अंतिम दिन 121 वाहनों के चालान बनाए
सड़क सुरक्षा सप्ताह के आखिरी दिन बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने 121 वाहनों के चालान बनाकर 15,150 रुपए जुर्माना वसूला। कार्यवाहक टीआई मोहम्मद अली कायमखानी के अनुसार, इनमें 55 बाइक, 43 ऑटो रिक्शा, 4 टेंपो, 7 कार-जीप, 8 मिनी बस व 6 बस शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 718 वाहनों के चालान बना कर 82,250 रुपए जुर्माना वसूल किया।



सप्ताह में 718 वाहनों के चालान बना वसूले 82 हजार रुपए