पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपए पड़े, नहीं सुधरीं सड़कें

रुपए पड़े, नहीं सुधरीं सड़कें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
राज्य सरकार ने बरसात से टूटी शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए नगर परिषद को भले ही नौ माह पहले पैसा दे दिया हो, पर वह आज तक 17 सड़कों को नहीं सुधार पाई। मरम्मत के 1.70 करोड़ रुपए यूं ही परिषद में पड़े हैं। शहर के लोग परेशान हो रहे हैं सो अलग। कई सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कुछ सड़कों के काफी हिस्से से डामर गायब है।
स्वायत्त शासन विभाग ने 23 मई 2013 को बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए नगर परिषद को 2.52 करोड़ रुपए दिए थे। पहली बार सरकार ने परिषद को यह पैसा अनटाइड फंड से एडवांस दे दिया। मंशा थी, बरसात खत्म होने के तत्काल बाद मरम्मत शुरू हो और आचार संहिता से पहले खत्म हो जाए। विभाग ने नप को 15 अक्टूबर तक सड़कें सुधारने के निर्देश दिए थे। परिषद ने टेंडर भी कर दिए, लेकिन सड़कों की दशा नहीं सुधर सकी। कुछ सड़कों की मरम्मत पर 82 लाख रुपए खर्च कर दिए गए। अभी भी 17 सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। वहां डामर होना है। अब तो आचार संहिता भी खत्म हो गई, पर इन खराब सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। आम जनता से जैसे किसी को कोई सरोकार नहीं है। जनता परेशान हो रही है। उधर, नप अधिकारी हर बार की तरह इस बार भी बहानेबाजी कर रहे हैं। एक्सईएन एसके वर्मा का तर्क है कि ठंडे मौसम में डामर का काम कराना संभव नहीं है। डामर पूरी तरह सेट नहीं हो पाता।
इनके हो चुके टेंडर
डाक बंगला से गणेश मंदिर, हलेड़ चौराहा से हरणी, लेबर कॉलोनी, भोपालपुरा, खत्री कॉलोनी, आरके कॉलोनी बी सेक्टर रोड, वार्ड 3, 6, 5, 10, 11, 16, 19, 20, 22, 26 व 39 में क्षतिग्रस्त सड़कें हैं। इनकी रिपेयरिंग के टेंडर भी हो चुके, पर ठेकेदार काम नहीं कर रहे।