पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया

नेताजी सुभाषचंद्र बोस को याद किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज क्चभीलवाड़ा
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में गुरूवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर के विद्यार्थियों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। विभिन्न चौराहों पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। नेताजी सुभाष मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मानसिंहका ने बताया कि सुभाष जयंती के उपलक्ष्य में गोल प्याऊ चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अशोक लुहाडिय़ा व राहुल मोगरा सहित मार्केट के कई व्यापारी उपस्थित थे। हिंदू जागरण मंच द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। नगर प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने सुभाष चंद्र की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मोती माली, हेमेंद्र सिंह कानावत, राजेंद्र गुर्जर व दिनेश भाटी उपस्थित थे। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष संजय ढाबरिया ने बताया कि आरके कॉलोनी बी सेक्टर में सुभाष जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुनील बोहरा, दीपक पाराशर, ओम पाराशर, गोविंद सिंह राठौड़, अनुराग नैनावटी, अंकुश जैन व रविशंकर पांडिया उपस्थित थे। सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों की मीटिंग गायत्री नगर में हुई। जिला प्रवक्ता अरविंद मीणा ने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता महेंद्र मीणा ने की। इस अवसर पर योगेश त्रिपाठी, विशाल शर्मा, मिथिलेश राय व राजेश मीणा ने नेताजी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की बात कही। नरेंद्र मोदी आर्मी की ओर से छोटी पुलिया सुभाषनगर में सुभाष जयंती मनाई गई। आर्मी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मोटरास ने बताया कि नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् गान गाया। इस दौरान विष्णु शंकर दवे, मूलचंद तेली, मोहम्मद इरफान शेख, धर्मेंद्र पारीक, राधेश्याम शर्मा, रवि सुखवाल, सत्यनारायण सेन, शंकर सुखवाल, अनिल टांक व युगल किशोर उपस्थित थे। इसी प्रकार राष्ट्रीय शक्ति संघ द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय प्रमुख नारायण जोशी ने नेताजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता बताई। अध्यक्षता पंडित दुर्गाशंकर त्रिवेदी ने की। संगोष्ठी में रणजीत सिंह, नानू राम जाट, करण पाराशर, विक्रम सिंह चौहान, प्रकाश कुचबंदा, कैलाश देवड़ा, किशन विश्नोई व हरिओम सिंह आदि उपस्थित थे।
गुलाबपुरा. नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को त्रिमूर्ति सर्किल पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कन्हैयालाल वैष्णव, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह, अमरसिंह चौहान, जगदीश जाट, अशोक श्रीश्रीमाल मौजूद थे। गांधी विद्यालय में संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल के सानिध्य में नेताजी के व्यक्तित्व व स्वतंत्रता में योगदान को लेकर वक्ताओं ने विचार रखे। विद्यालय की छात्राओं विनिता लखवानी, अंजना लौहार, हिना, आरएन लढा, लाल साहब सिंह ने नेताजी का जीवन परिचय बताते हुए बालकों का मार्गदर्शन किया।
मांडलगढ़. आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया। विद्यालय प्रधानाचार्य भंवर सिंह ने बताया कि पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर वापस स्कूल प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन का कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इधर होड़ा गांव में सुभाषचंद्र बोस सेवा संस्थान के तत्वावधान में देवनारायण राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मे आयोजित रक्तदान शिविर मे 52 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें मुख्य अतिथि विवेक धाकड़ थे।
आसींद. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष छोगालाल गुर्जर की अध्यक्षता में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। गुर्जर ने कहा कि हमें नेताजी के आदर्शों पर चलने की सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तेजमल, मोइनुद्दीन मंसूरी, राधेश्याम सेन, रामचंद्र शर्मा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।