पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव महापुराण की पूर्णाहुति आज

शिव महापुराण की पूर्णाहुति आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. चित्रकूट धाम के आचार्य राजाराम महाराज ने कहा कि व्यक्ति का जीवन अनमोल है। उसे चाहिए कि वह जीवन का सदुपयोग कर परोपकार की भावना से काम करें। जीवन का लक्ष्य परमात्मा प्राप्ति हो। आचार्य गुरुवार को वृंदावनधाम आजादनगर में जय मेवाड़ सेवा संस्थान, राधा-माधव सेवा संस्थान, राधा-रानी महिला मंडल, भागवत प्रचार मित्र मंडल एवं राधे-राधे रामायण मंडल के तत्वावधान में चल रही शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर
रहे थे।
उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। सत्य को पाने के लिए झूठ को खोना चाहिए। अच्छाई को पाने के लिए बुराई को खोना चाहिए। संसार के परम पिता परमात्मा हैं। उनकी इच्छा के बिना संसार में कोई भी क्रिया नहीं होती। कथा के बीच आचार्य राजाराम महाराज ने जीवन है अनमोल, प्यारे शिव-शिव कर बोल... भजन गाया। इस पर श्रद्धालु नाचने लगे। आयोजन समिति के करण सिंह राव ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न तीन बजे कथा स्थल पर पंचकुंडीय महायज्ञ के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी।