पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर रोष

निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर रोष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. सुवाणा के बाद पैराफेरी एरिया के कुछ और गांवों में भी यूआईटी द्वारा सामुदायिक भवन, सड़कों के वर्कऑर्डर देने के बावजूद काम शुरू नहीं कराने के मामले सामने आ रहे हैं। हलेड़ ग्राम पंचायत सरपंच प्रेमदेवी जाट ने बताया कि हलेड़ व सबलपुरा गांव में सामुदायिक भवन के लिए यूआईटी द्वारा 12.50-12.50 लाख रुपए स्वीकृत हुए करीब तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
सबलपुरा गांव में सड़क निर्माण के लिए भी 15 लाख रुपए स्वीकृत हुए। वर्क ऑर्डर होने के बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं किया गया। सरपंच जाट ने आरोप लगाया कि यूआईटी अधिकारियों से पूछने पर वे संतोषप्रद जवाब भी नहीं देते हैं। उपभोक्ता अधिकार समिति, हलेड़ इकाई अध्यक्ष कैलाश सुवालका ने बताया कि ग्रामीणों व सरपंच द्वारा बार-बार यूआईटी अधिकारियों को कहने के बावजूद काम शुरू नहीं होने से लोगों में रोष है।