पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरी के लिए रास्ता रोकने की कोशिश

नौकरी के लिए रास्ता रोकने की कोशिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. पारोली थाना क्षेत्र में माइंस में नौकरी की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने रास्ता रोकने व माइंस में घुसने का प्रयास किया। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा कर मौके से हटाया तथा शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने का आश्वासन दिया गया।
थानाधिकारी पुखराज सारण के अनुसार, बुधवार को ग्रामीणों ने माइंस गेट पर रास्ता रोक लिया। मैनेजर तपसकुमार महापात्रा ने ग्रामीणों के खिलाफ पारोली थाने में रास्ता अवरुद्ध कर नौकरी पर रखने का दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया। गुरुवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने रास्ता रोकने का प्रयास किया। इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। एसडीएम गोपालसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता कर मार्ग खुलवाया।