पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उचित मूल्य दुकान संचालकों के बनेंगे परिचय पत्र

उचित मूल्य दुकान संचालकों के बनेंगे परिचय-पत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा . उचित मूल्य की दुकान संचालकों व थोक विक्रेताओं को रसद विभाग परिचय-पत्र जारी करेगा। साथ ही दुकानों का निरीक्षण व भौतिक सत्यापन कर कमियां भी तलाशी जाएंगी। जिला रसद अधिकारी टीआर भाटी ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान संचालकों के परिचय पत्र नहीं होने से वे, जब चीनी, केरोसिन व गेहूं लेने डिपो जाते हैं तो उनकी पहचान करने में परेशानी होती है। इसके अभाव में कोई अन्य व्यक्तिखुद को उचित मूल्य की दुकान संचालक बता उक्त वस्तुएं आवंटित कराकर ले जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए परिचय-पत्र बनाने का निर्णय लिया गया है। इसी तरह दुकानों का निरीक्षण कर यह भी पता लगाया जाएगा कि उचित मूल्य की दुकान तय स्थान पर है या नहीं। भाटी ने बताया कि राज्य के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के इस आदेश पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शहर और जिले में 850 दुकानें हैं।