स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स ने देखी डेयरी
भीलवाड़ा. राउमा विद्यालय सुभाष नगर के स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स के दल ने गुरुवार को सरस डेयरी का भ्रमण किया। डेयरी के कनिष्ठ व्यवस्थापक ओपी गौड़ व घनश्याम शर्मा ने कैडेट्स को दुग्ध व इससे बनने वाले उत्पादों की जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के सामुदायिक पुलिस अधिकारी ((सीपीओ)) व प्राध्यापक ((भौतिक विज्ञान)) संजय वास्र्णेय, प्राध्यापक रमेश अगनानी व प्रयोगशाला सहायक कन्हैयालाल राव भी उपस्थित थे।
क्चक्चक्च
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन मांगे
भीलवाड़ा. ग्रामीण गृहरक्षा ((होमगार्ड))पुरुष स्वयं सेवकों की भर्ती उपकेंद्र गुलाबपुरा में होगी। इसके लिए 28 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गृहरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के समादेष्टा मूलसिंह राठौड़ ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय, गुलाबपुरा में 27 जनवरी को फार्म प्राप्त कर सकेंगे। फार्म 28 जनवरी की शाम पांच बजे तक जमा कराए जा सकेंगे।
क्चक्चक्च
पायल ने जीता स्वर्ण पदक
भीलवाड़ा. रांची के बिरसा मुंडा स्पोट्र्स कॉम्पलैक्स में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पायल कंवर ने स्वर्ण पदक जीता। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष उमाकांत आचार्य ने बताया कि पायल ने यह पदक 14 वर्ष बालिका वर्ग में 1.6 मीटर ऊंची कूद लगाकर हासिल किया।
क्चक्चक्च
सुव्रतनाथ मंदिर का शिलान्यास आज
भीलवाड़ा. जैन ज्योति कॉलोनी में भगवान मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास महोत्सव आचार्य सुकुमालनंदी के सानिध्य में शुक्रवार सुबह होगा। अग्रवाल दिगंबर जैन समाज द्वारा संचालित होने वाले इस जिनालय के शिलान्यास समारोह में शुक्रवार सुबह विनायक यंत्र अभिषेक, शंाति धारा, पूजन विधि के साथ शिला प्रतिष्ठा विधि की जाएगी। आचार्य श्री के प्रवचन के बाद शिलाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद वेदी शिलान्यास होगा। समाज के भरत जैन ने बताया कि गुरुवार शाम आचार्य ने ससंघ आरके कॉलोनी जैन मंदिर से विहार कर जैन ज्योति कॉलोनी में मंगल प्रवेश किया।
क्चक्चक्च
देवनारायण मंदिर में पीपल विवाह आज
भीलवाड़ा. देवनारायण मंदिर आजादनगर में आयोजित भागवत कथा की पूर्णाहुति पर व्यास पीठ से भावना दीदी ने कहा कि इस कलिकाल में ईश्वर नाम ही भव पार करा सकता है। मानव जीवन धारण करने के बाद व्यक्ति लोभ, मोह व माया में उलझ कर स्वार्थी बन जाता है। ईष्र्या और द्वेष का शिकार हो जाता है। इंसान को अपनी दिनचर्या ईश्वर स्मरण से शुरू करनी चाहिए। कथा की पूर्णाहुति पर महिला मंडल की विद्या व्यास, सुनीता, नीलम रामपाल, मंजू कांता, सरिता, हंसा व संतोष ने महाआरती की। पंडित महेश व्यास ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर परिसर में पीपल विवाह होगा।
क्चक्चक्च
तुलसी विवाह संपन्न
भीलवाड़ा. कावांखेड़ा में भगवान जगन्नाथ व तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। श्री जगन्नाथ भगवान महिला मंडल की महामंत्री पुष्पा मेहता ने बताया कि सुबह 11 बजे भगवान का तुलसी के संग विवाह संपन्न हुआ। इससे पूर्व मंदिर से भगवान की बारात निकाली गई। जिसमें मंडल की महिलाएं नाचते गाते हुए विवाह स्थल पर पहुंचीं।
 न्यूज इन बॉक्स