पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हमीरगढ़ ग्रोथ सेंटर में नया एक्सचेंज

हमीरगढ़ ग्रोथ सेंटर में नया एक्सचेंज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. हमीरगढ़ ग्रोथ सेंटर के बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर। क्षेत्र में टेलीफोन लाइन में बार-बार फॉल्ट आने, केबल टूटने तथा बॉडबैंड की पूरी स्पीड नहीं मिलने की समस्या से निजात दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस से बीएसएनएल का नया एक्सचेंज शुरू होने जा रहा है।
बीएसएनएल के महाप्रबंधक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नए एक्सचेंज के लिए आरसीएम कंपाउंड में मशीन स्थापित कर टेस्टिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 256 लाइनों की क्षमता का यह एक्सचेंज 26 जनवरी से विधिवत रूप से कार्य प्रारंभ कर देगा। साथ ही मांग बढऩे पर इसकी क्षमता का विस्तार किया जाएगा। महाप्रबंधक शर्मा ने बताया कि नया एक्सचेंज स्थापित होने के बाद ग्रोथ सेंटर में पहले से कार्य कर रहे टेलीफोन के नंबर भी बदल कर सीरीज 289000 से 289256 के बीच आ जाएंगे।