आज पेश होगा नप का बजट
भीलवाड़ा. नगर परिषद बोर्ड की बजट मीटिंग 25 जनवरी सुबह 11 बजे परिषद सभागार में होगी। वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए 124 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव मीटिंग में रखा जाएगा। सफाई व्यवस्था के लिए 60 लाख रुपए में 10 ऑटो टिप्पर ((छोटा ऑटो)) खरीदने, ठेके पर फायरमैन, चालक व चौकीदार रखने सहित 17 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। नगर परिषद सभापति अनिल बल्दवा ने बताया कि राज्य सरकार का 7 फरवरी से पहले बजट मीटिंग करने का निर्देश होने के कारण मीटिंग 25 जनवरी को रखी गई है।