- Hindi News
- नप प्रतिपक्ष के नेता को हटाने के लिए लामबंद
नप प्रतिपक्ष के नेता को हटाने के लिए लामबंद
भीलवाड़ा. प्रदेश में सत्ता से दूर होने के बाद कांग्रेसी नेताओं के मनमुटाव खुलकर सामने आ रहे हैं। गत दिनों कांग्रेसियों में मारपीट होने के बाद अब नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष अब्दुल सलाम को हटाने के लिए कांग्रेसी पार्षद लामबंद हो गए हैं।
कांग्रेस के करीब 20 पार्षदों ने लिखित व मौखिक रूप से जिलाध्यक्ष अनिल डांगी को शिकायत कर सलाम को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के लिए कहा है। डांगी ने बताया कि पार्षदों की शिकायत मिली है कि सलाम काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए उन्हें हटाया जाए। पार्षदों की शिकायत की जांच के लिए जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन व यूआईटी के पूर्व ट्रस्टी रामगोपाल पुरोहित की एक कमेटी बनाई है। कमेटी पार्षदों से बातचीत कर उनसे राय जानेगी। दो-तीन दिन में रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।