- Hindi News
- माणिक्य लाल वर्मा को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
माणिक्य लाल वर्मा को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
भीलवाड़ा. स्वतंत्रता सेनानी माणिक्य लाल वर्मा की 45वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को महिला आश्रम प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। जिसमें महिला आश्रम की विभिन्न संस्थाओं के शिक्षकों व स्टूडेंट्स ने स्वर्गीय वर्मा को पुष्पाजंलि अर्पित की। महिला आश्रम बी.एड. कॉलेज की छात्रा अनुश्री सारस्वत ने एकल भजन तथा अंजली शर्मा ने कविता, डिग्री कॉलेज से ज्योति वैष्णव ने प्रार्थना प्रस्तुत की। अध्यक्षा सुमित्रा पंडित एवं सचिव वंदना माथुर द्वारा भेजा गया संदेश पढ़ा गया। प्रेरणा दिवस पर रक्तदान करने वाले कर्मचारियों, छात्राओं व अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य आरएल तंबोली, कीर्ति सिंह, अणिमा पुरोहित, चन्द्रकांता त्रिपाठी, अश्विनी कुमार चतुर्वेदी, बीएल व्यास, प्रमिला सुखवाल, जगदीश सोमानी, गोपाल शर्मा, संजय गौड़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति अजमेरा ने किया।
क्चक्चक्च