- Hindi News
- अस्पताल में आयरन की गोलियां नहीं डिलीवरी भी नहीं होती
अस्पताल में आयरन की गोलियां नहीं डिलीवरी भी नहीं होती
भीलवाड़ा. मांडलगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयरन फोलिक एसिड की गोलियां नहीं हैं। सरकार का भले ही प्रसूताओं की संस्थागत डिलीवरी कराने पर फोकस हो, पर स्टाफ इसमें रुचि नहीं लेता। यह कमियां उजागर हुईं कलेक्टर डॉ.रविकुमार सुरपुर द्वारा शुक्रवार शाम किए निरीक्षण में। कलेक्टर सुरपुर 5:30 बजे अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ.गोपाल यादव मिले। किशोरी बालिकाओं व महिलाओं को आयरन की कमी दूर करने के लिए दी जाने वाली गोलियां तक नहीं मिली। कलेक्टर ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह क्रियाशील नहीं है। वहां तीन एंबुलेंस हैं। संसाधन भी हैं। फिर भी स्टाफ डिलीवरी नहीं कराता। इस महीने वहां नहीं के बराबर डिलीवरी हुई। मरीजों का आउटडोर बहुत कम है। कलेक्टर ने चिकित्सा प्रभारी को सारी व्यवस्थाएं ठीक करने तथा सीएमएचओ डॉ.मुश्ताक खान को आयरन गोलियां सभी सेंटर्स पर भेजने के निर्देश दिए। खान का कहना है कि मांडलगढ़ से गायनिक डॉक्टर को 10 दिन की लेप्रोस्कोपिक ट्रेनिंग पर जिला अस्पताल में बुलाया हुआ है। फिर भी उपलब्ध डॉक्टर को डिलीवरी करानी चाहिए।
क्चक्चक्च