आज आएंगे मुख्य सचेतक गुर्जर
भीलवाड़ा. सरकारी मुख्य सचेतक बनने के बाद पहली बार कालूलाल गुर्जर शनिवार को भीलवाड़ा आएंगे। वे दोपहर एक बजे मांडल में ग्राम पंचायत के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम पांच बजे यहां आएंगे। राजस्थान गुर्जर महासभा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सर्किट हाउस तक रैली के रूप में लाएंगे। भारतीय मजदूर संघ संरक्षक मोहनलाल सराधना के नेतृत्व में डेयरी में स्वागत किया जाएगा। गुर्जर 26 जनवरी दोपहर एक बजे पीथास में जन सुनवाई करेंगे। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसी दिन शाम पांच बजे जयपुर जाएंगे।
क्चक्चक्च