- Hindi News
- ‘इंडस्ट्री को सक्सेस बनाने में सीए का रोल अहम’
‘इंडस्ट्री को सक्सेस बनाने में सीए का रोल अहम’
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ((आईसीएआई)) की बोर्ड ऑफ स्टडीज कमेटी के चेयरमैन विजय गर्ग ने कहा कि सीए की जरूरत अब केवल ऑडिट एंड अकाउंट्स के लिए ही नहीं बल्कि कंपनी के हर काम में पडऩे लगी है। वे शुक्रवार सुबह एक होटल में आयोजित सीए स्टूडेंट की नेशनल कन्वेंशन को संबोधित कर रहे थे।
गर्ग ने कहा कि सीए अब कई कॉरपोरेट कंपनियों में सीईओ व एमडी के रूप में काम देख रहे हैं। नए कंपनी एक्ट के बाद किए एक सर्वे के अनुसार देश व विदेश में पांच लाख सीए की डिमांड है। सीए को भी चाहिए कि इंडस्ट्री किस तरह सक्सेस हो, इसके लिए अच्छा रोल निभाएं। शहर में पहली बार हुई नेशनल कन्वेंशन के शुभारंभ समारोह में सीए श्यामलाल अग्रवाल ने कहा कि सीए स्टूडेंट्स को आर्टिकलशिप ट्रेनिंग को गंभीरता से लेना चाहिए।
सीए एवं उद्योगपति सुभाष बहेडिय़ा ने बताया कि सीए बनने के बाद चाहे किसी भी फील्ड में जाएं, प्रोफेशन से रिलेटेड नॉलेज को अपडेट रखना चाहिए। सीए आरएल नौलखा ने बताया कि सीए स्टूडेंट्स को नए एक्ट में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कन्वेंशन डायरेक्टर सीए नवीन वागरेचा ने इसके उद्देश्य बताए। ब्रांच चेयरमैन सीए अतुल सोमानी ने अतिथियों का स्वागत किया। सीआईआरसी सचिव मनीष बोरड़, सीए संदीप सिंघवी आदि ने संबोधित किया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
आज
होंगे ३ सेशन
शनिवार को तीन सेशन होंगे। इसमें इंटरनेशनल फाइनेंस पर अमरजोतसिंह, इंपोर्टेंस ऑफ अकाउंटिंग स्टैंडर्ड पर अभिजीत सयाल, आनंद तोषनीवाल व चिराग पंचाल लेक्चर देंगे तथा सीए विकास जैन सेशन चेयरमैन होंगे। चौथे सेशन में गझला, विधि शर्मा, मुदिता साबू लेक्चर देंगे। इसमें सीए सुशील झालाना सेशन चेयरमैन होंगे पांचवें सेशन में आंचल मूंदड़ा, मोहित जैन, सौरभ वागले लेक्चर देंगे। इसमें सीए मनीष बोरड़ सेशन चेयरमैन होंगे।
:भीलवाड़ा. दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की सेमिनार को संबोधित करते विजय गर्ग।