- Hindi News
- धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व कपास अधिकारी गिरफ्तार
धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व कपास अधिकारी गिरफ्तार
लगा कार हड़पने
का आरोप
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
गंगापुर पुलिस ने कार हड़पने के आरोप में शुक्रवार को गंगापुर के तत्कालीन कपास क्रय अधिकारी को गिरफ्तार किया। मामला पांच-छह साल पुराना है। थानाधिकारी गंगाराम के अनुसार गत दिनों गंगापुर निवासी चेतन डीडवानिया ने गंगापुर के तत्कालीन कपास क्रय अधिकारी नीमच ((मप्र))निवासी एवं अभी हरियाणा कपास निगम में तैनात ओसानसिंह पुत्र रोशन सिंह भदौरिया को कार चलाने के लिए दी। यह कार ओसान सिंह भदौरिया ने वापस नहीं दी। इस पर डीडवानिया ने उनके खिलाफ गंगापुर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने भदौरिया को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।