- Hindi News
- 27 को आ सकती है कांग्रेसियों में मारपीट मामले की रिपोर्ट
27 को आ सकती है कांग्रेसियों में मारपीट मामले की रिपोर्ट
भीलवाड़ा. 15 जनवरी को कांग्रेस की समीक्षा मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. सीपी जोशी को जिले में पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार बताने पर हुई मारपीट मामले की पार्टी स्तर पर कराई गई जांच की रिपोर्ट 27 जनवरी को आ सकती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी द्वारा बनाई तीन सदस्यीय कमेटी ने 27 जनवरी को रिपोर्ट देने की बात डांगी से कही है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व इसके आधार पर ही अनुशासन तोडऩे वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगा। जिलाध्यक्ष डांगी ने बताया कि यह रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी। गौरतलब है कि मीटिंग में पूर्व मंत्री रामलाल जाट व नप के पूर्व उप सभापति प्यारेलाल खोईवाल व उनके समर्थकों में मारपीट हो गई थी।
प्रदेश सचिव आएंगे
29 व 30 जनवरी को जयपुर में होने वाले पंचायतीराज सम्मेलन की तैयारियों के लिए कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. जफर मोहम्मद 27 जनवरी को भीलवाड़ा आएंगे। जिलाध्यक्ष डांगी ने बताया कि प्रदेश सचिव सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य, प्रधान, जिला प्रमुख, निकाय पार्षद व चेयरमैन, ब्लॉक अध्यक्ष व प्रभारी और सभी विधानसभा क्षेत्रों के हारे-जीते विधायक व विधायक प्रत्याशियों की मीटिंग लेंगे।
क्षेत्रों के हारे-जीते विधायक व विधायक प्रत्याशियों की मीटिंग लेंगे।