पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपभोक्ता भंडार बिल्डिंग की फाइल यूआईटी से गुम

उपभोक्ता भंडार बिल्डिंग की फाइल यूआईटी से गुम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीलवाड़ा
महात्मा गांधी हॉस्पिटल परिसर में उपभोक्ता होलसेल भंडार की बिल्डिंग गिरने के मामले की जांच में एक और पेचीदगी आ गई है। भंडार की नीचे वाली बिल्डिंग की फाइल यूआईटी से गुम हो गई है। इसे लेकर यूआईटी ने शुक्रवार को सुभाषनगर थाने में फाइल गुम होने की रिपोर्ट दी है।
सेक्रेट्री आरएस मीणा ने बताया कि उपभोक्ता होलसेल भंडार की बिल्डिंग गिरने के बाद जांच के लिए रिकॉर्ड जुटाना शुरू किया तो करीब दो साल पहले नीचे बनाई गई बिल्डिंग की फाइल किसी भी शाखा में नहीं मिली। इस कारण थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। उन्होंने बताया, जांच में पता चला है कि 24 मई 2012 को अंतिम बार यह फाइल अकाउंट्स शाखा में थी।
इस दौरान अकाउंट्स शाखा से संबंधित ठेकेदार को जमा सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि लौटाकर उससे बैंक गारंटी ली गई। अकाउंट्स शाखा के बाद फाइल किस शाखा में गई, इसका यूआईटी में कहीं भी उल्लेख नहीं मिला। उधर, सीआई सतीश मीणा ने बताया कि फाइल गुम होने की रिपोर्ट दी गई है। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।